मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

महिला के गले से चेन खींचकर भागे दो बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
महिला के गले से चेन खींचकर भागे दो बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद
Sponsor Ad

महिला के गले से चेन खींचकर भागे दो बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद

धार। धामनोद नगर में मंगलवार शाम करीब 7:31 बजे 62 वर्षीय हरदेवी पत्नी जसुमल खुबानी के गले से दो बदमाश सोने की चेन खींचकर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। इसमें दो बदमाश एक बाइक पर भागते नजर आए हैं। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। हरदेवी खुबानी के पुत्र जेकेश खुबानी ने बताया कि मम्मी शाम को डाक्टर को दिखाने गई थी। लौटते समय मुख्य मार्ग स्थित गली के समीप मोपेड से उतर गई और पैदल ही घर तरफ यानी नाई सेरी की गली में आ रही थी। इसी दौरान गली में बाइक सवार दो बदमाश तैयार खड़े थे। हमारी दुकान व घर के सामने मम्मी के गले से डेढ़ तोले की चेन खींचकर दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। मम्मी जोर से चिल्लाई तो हम सभी लोग बाहर आ गए, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बदमाश गली से निकलकर महेश्वर चौराहा की तरफ भागे थे। सीसीटीवी में आ रहे हैं नजर

बदमाशों को सीसीटीवी में आसानी से देखा जा सकता है। बाइक चलाने वाला मुंह पर कपड़ा बांध हुए था, जबकि पीछे वाला सामान्य रूप से बैठा हुआ था। खास बात यह है कि घटनास्थल बस स्टैंड के नजदीक होने से मार्ग पूरी तरह व्यस्त रहता है। भीडभाड़ का माहौल बना रहता है। ऐसे में इस प्रकार की घटना लोगों को चौंकाने वाली है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से आरोपितों को पहचानने की कोशिश की है। साथ ही तत्परता से आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।