मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत: शादी समारोह से लौट रहे 32 लोग घायल

By: Arjun Sagar•
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत: शादी समारोह से लौट रहे 32 लोग घायल
Sponsor Ad

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत: शादी समारोह से लौट रहे 32 लोग घायल

सीहोर।  जिले के आष्टा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 30 लोग घायल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग आष्टा क्षेत्र के ग्राम बावडिया गोसाई से शादी समारोह से वापस किल्लौद जा रहे थे। रास्ते में ग्राम भंवरा के पास हादसा हो गया। हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ।

हादसे के बाद घायलों ने ही इसकी सूचना अपने परिजनों और डायल 100 पर दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर में 108 एंबुलेंस भी पहुंची। इससे घायलों को आष्टा के अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जसरथ बाई पति कैलाश मालवीय (50) को मृत घोषित कर दिया। जसरथ बाई किल्लौद की रहने वाली थी। हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच को सीहोर रेफर किया गया है। दो को ज्यादा चोट आने पर परिजन उन्हें भोपाल ले गए। शेष को आष्टा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रफ्तार तेज होने से हादसा

महेंद्र सिंह इंजीनियर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी बैठी थी। रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण हटने से ट्रॉली रोड पर पलट गई। ट्रॉली पलटने के बाद कई लोग करीब 50 फीट दूर जा गिरे। चीख-पुकार मच गई।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।