मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

ऑटो में बैग भूल गए सुरेश, घबराकर पहुंचे पुलिस के पास… CCTV ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला पूरा सामान

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
ऑटो में बैग भूल गए सुरेश, घबराकर पहुंचे पुलिस के पास… CCTV ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला पूरा सामान
Sponsor Ad

ऑटो में बैग भूल गए सुरेश, घबराकर पहुंचे पुलिस के पास… CCTV ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला पूरा सामान
सागर।
सागर पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं लगातार किए गए प्रयासों से ऑटो में छूटा एक यात्री का बैग तलाश कर सुरक्षित बरामद किया गया। बैग में ₹5,000 नगद, कपड़े तथा घर की महत्वपूर्ण चाबियां रखी हुई थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल निवासी पथरिया जाट, खुरई बस से सागर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से वे ऑटो के माध्यम से सिविल लाइन आए। सिविल लाइन पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में नगद राशि के साथ कपड़े एवं घर की चाबियां होने के कारण वे काफी परेशान एवं घबराए हुए थे।

सुरेश पटेल सहायता के लिए थाना सिविल लाइन पहुंचे, जहां से उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम सागर भेजा गया। कंट्रोल रूम पहुंचकर उन्होंने प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को पूरी घटना से अवगत कराया और बैग तलाशने में सहायता का अनुरोध किया।

मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर जयवीर सिंह भदौरिया को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए यात्री का बैग हरसंभव प्रयास कर तलाशने एवं सुरक्षित वापस दिलाने हेतु प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान को निर्देशित किया गया।

निर्देश प्राप्त होते ही प्रभारी कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल सीसीटीवी ऑपरेटर त्रिलोक सिंह परिहार एवं रेखा रजक को ऑटो की पहचान कर बैग तलाशने के लिए लगाया गया।

टीम द्वारा सागर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगालना शुरू किया गया। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संबंधित ऑटो की पहचान तो कर ली गई, लेकिन ऑटो का नंबर स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो सका।

इसके बाद टीम ने ऑटो के पूर्व मार्ग के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पीछे की ओर के कैमरों की रिकॉर्डिंग का बारीकी से विश्लेषण किया। लगातार प्रयास के बाद ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त किया गया।

ऑटो नंबर के आधार पर वाहन संबंधी जानकारी प्राप्त कर ऑटो मालिक का मोबाइल नंबर हासिल किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ऑटो मालिक से संपर्क कर उसे कंट्रोल रूम बुलाया गया। ऑटो की जांच करने पर यात्री का बैग ऑटो में पीछे रखा हुआ सुरक्षित मिल गया।

बैग में रखे ₹5,000 नगद, कपड़े एवं घर की चाबियां सुरक्षित मिलने पर सुरेश पटेल ने राहत की सांस ली। अपना सामान वापस मिलने से वे बेहद खुश हुए और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, प्रभारी कंट्रोल रूम आर.के.एस. चौहान एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

सागर पुलिस की तत्परता—नागरिकों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध

सागर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई त्वरित एवं लगातार निगरानी के परिणामस्वरूप यात्री का महत्वपूर्ण सामान तलाश कर उसे सुरक्षित वापस दिलाया गया।

सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।