मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में आर्मी भर्ती में पहुँचे हजारों युवा, सदर में समाजसेवी करा रहे सब को भोजन

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर में आर्मी भर्ती में पहुँचे हजारों युवा, सदर में समाजसेवी करा रहे सब को भोजन
Sponsor Ad

आर्मी भर्ती में शामिल होने सागर पहुंचे हजारों युवाओं को खाने पीने की समस्याओं से जूझता देख, समाजसेवियों ने आगे आकर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की

सागर। सागर की महार रेजीमेंट में आर्मी की भर्ती चल रही है इस भर्ती में सात राज्यों के युवा हजारों संख्या में शामिल हो रहे हैं, हजारों की संख्या में युवाओ के होने से उन्हें खाने पीने की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है, युवाओं की परेशानी को देखते हुए सागर शहर के समाजसेवी आए हैं और उन्होंने मिलकर युवाओं के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है।

https://www.instagram.com/reel/DCo_LAUS_KU/?igsh=M2ppOG54ZGZuNXVu

सदर निवासी समाज सेवी गंगासागर केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं मेरे साथी छुट्टन भइया और रंजीत राठौर, जगन्नाथ गुरैया अपने ऑफिस में बैठे थे, तभी बात सामने आई कि हजारों की संख्या में युवा हमारे शहर में आयोजित सेना में भर्ती में शामिल होने पहुंचे हैं,उनके लिए खाने-पीने की सही समय में उचित व्यवस्था नहीं हो रही है और हम लोगों ने तय किया इन युवाओं के लिए हम लोग भोजन उपलब्ध कराएंगे और सभी ने मिलकर सहयोग किया और लगभग प्रतिदिन 15 हजार से 20 हजार युवाओं को लिए दोनों टाइम का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वही युवाओं ने भी समाजसेवियों का सेवा भाव देखकर उन्हें तहे दिल से धन्यवाद दिया है, समाजसेवी रंजीत राठौर ने बताया कि हम लोग निमित्त मात्र है सब व्यवस्था होती जा रही है सब राधा रानी की कृपा हैं।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।