मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्यप्रदेश के मंत्रालय की तीसरी मंजिल ने लगी आग

By: Arjun Sagar•
मध्यप्रदेश के मंत्रालय की तीसरी मंजिल ने लगी आग
Sponsor Ad

मध्यप्रदेश के मंत्रालय की तीसरी मंजिल ने लगी आग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही हैं।

महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।