मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सख्ती के साथ पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरी विस्थापन की कार्यवाही शुरू

By: Arjun Sagar
सख्ती के साथ पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरी विस्थापन की कार्यवाही शुरू
Sponsor Ad

सख्ती के साथ पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेयरी विस्थापन की कार्यवाही शुरू

पुलिस बल के साथ पहुँची निगम टीम डेरी संचालन को अल्टीमेटम

शहर में बची डेयरियों को सख्ती के साथ शहर से बाहर विस्थापित करने के निर्देश दिये निगमायुक्त ने

सागर। सागर नगर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से पशु विचरण मुक्त क्षेत्र सागर से डेरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत् बुधवार को नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार पुलिस बल के साथ सख्ती से शेष रह गयी डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिसके तहत् सहायक आयुक्त राजेश सिंह राजपूत की उपस्थिति में केषवगंज वार्ड स्थित बद्री यादव की डेयरी को शहर से बाहर विस्थापित करने हेतु पुलिस बल के साथ पहुॅचे दल के सदस्यों से चर्चा उपरांत डेयरी मालिक द्वारा दो दिन का समय मांगा गया, समय अवधि उपरांत नगर निगम के दल द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त डेयरी को शहर से बाहर विस्थापित किया जायेगा।

नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने डेयरी विस्थापन कार्रवाई में लगे सभी दलो को निर्देश दिए हैं अपने-अपने वार्डो में जो डेयरियॉं शेष रह गयी है उनको शहर से बाहर शिफ्ट करने की कार्यवाही में तेजी लाये। इसके साथ ही जिन-जिन वार्डो की डेयरी षिफ्ट होने के उपरांत डेयरी मालिकों द्वारा पुनः अपने जानवरों को वापिस लाकर पषु विचरण मुक्त क्षेत्र में डेयरी का संचालन प्रारंभ कर दिया है, उनकी सूची तैयार कर प्रस्तुत करें तथा ऐसे डेयरी संचालकों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुये उनके जानवरों को शहर से तत्काल बाहर करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि डेयरी विस्थापन कार्य के दौरान जिन वार्डो की डेयरियॉं शहर से बाहर विस्थापित करें वहॉ संबंधित थाना के पुलिस बल को साथ में रखकर कार्यवाही करें तथा कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस में एफ.आई.आर.करने की कार्यवाही की जाय। उन्होने कहा है कि प्रतिदिन डेयरी विस्थापन कार्य के साथ ही मुख्य मार्गो पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को भी पकड़ने की कार्यवाही भी करें।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।