मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मकरोनिया पुलिस ने गिरफ्तार

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मकरोनिया पुलिस ने गिरफ्तार
Sponsor Ad

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

सागर। मकरोनिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटनाक्रम सामने आने के बाद से फरार था। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली और दबिश देकर धरदबोचा।

पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने थाने आकर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात सेमरा बाघ निवासी अभिषेक पटेल से हुई थी। दोस्ती होने के बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद कई बार शारीरिक शोषण किया। इसी बीच युवती ने शादी करने का बोला तो आरोपी आनाकानी करने लगा। जब पीड़िता ने शादी करने का बार-बार कहा तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। मामला सामने आने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी गांव छोड़कर भाग गया। शुक्रवार को आरोपी अभिषेक की लोकेशन पुलिस को मिली और पुलिस टीम ने घेरांबदी कर गिरफ्तार कर लिया। मकरोनिया पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी अभिषेक पिता रवि कुशवाहा निवासी समेरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।