Skip to main content
ताज़ा खबर

नगर निगम सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी से मिले कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
नगर निगम सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी से मिले कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

नगर निगम सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी से मिले कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

सागर। नगर निगम सागर की महापौर श्री मति संगीता सुशील तिवारी और महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी से नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरेंद्र खटीक और सचिव माधव चढ़ार ने महापौर निवास में भेंटकर आशीर्वाद लिया।
महापौर श्री मति तिवारी ने उनको बधाई दी और जनहित और कर्मचारियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार में कर्मचारियों के हितों के लिए यह संघ बना है। इसका गठन एक प्रक्रिया है। मेरा आग्रह है कि सभी कर्मचारी और नगरनिगम परिषद मिलकर सागर शहर के विकास के लिए कार्य करे। कर्मचारियों के कल्याण की जिम्मेदारी संघ के साथ ही हम सभी की है। इनका ध्यान रखा जायेगा और कर्मचारियों की समस्याओं को निपटाने में मिलकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद नरेश यादव भी मौजूद रहे।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ