मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निगमायुक्त ने नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को डी.ए.एरियस की प्रथम किश्त जारी की, कर्मचारी संघ ने माना आभार

By: गजेंद्र ठाकुर•
निगमायुक्त ने नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को डी.ए.एरियस की प्रथम किश्त जारी की, कर्मचारी संघ ने माना आभार
Sponsor Ad

निगमायुक्त ने नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को डी.ए.एरियस की प्रथम किश्त जारी की

सागर ।  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को उनके मंहगाई भत्ता के एरियस की प्रथम किश्त का भुगतान किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार मंहगाई भत्ते के एरियस की राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये गये थे जिसको लेकर नगर निगम कर्मचारी संघों द्वारा लगातार एरियस देने की मांग की जा रही थी जिसे निगमायुक्त ने मंगलवार को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कर दिया है।

नगर निगम/नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा ने मंहगाई भत्ते के एरियस की प्रथम किश्त जारी करने पर महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त का आभार व्यक्त किया

नगर निगम के 1100 कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार मंहगाई भत्ते की प्रथम किश्त की राशि जारी किये जाने पर नगर निगम/नगर पालिका संघ के प्रांतीय सचिव राजेशसिंह राजपूत एवं नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक, ईकाई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा समद, जिला अध्यक्ष श्री सईदउद्दीन कुरैशी, आनंद मंगल गुरू, कर्मचारी कल्याण मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमति शकुनतला गोस्वामी, सचिव श्री माधव प्रसाद चढ़ार, मनोज चौबे सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, निगमायुक्त राजकुंमार खत्री का आभार व्यक्त किया है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।