मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

By: Arjun Sagar•
निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Sponsor Ad

निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

सागर। स्मार्ट सिटी द्वारा अत्याधुनिक फायर स्टेशन निर्माण से सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त अग्निशमन सेवाओं वाला शहर बनेगा सागर। शहर के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के लिए भी अग्निशमन सेवायें बेहतर होंगी। यह बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह सुबह काकागंज मुक्तिधाम के पास निर्माणाधीन फायर स्टेशन बिल्डिंग निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने फायर स्टेशन बिल्डिंग के प्रगतिकार्यों की विस्तार से जानकारी ली और परिसर में व्यवस्थित इंटरनल रोड, प्लांटेशन करने और पेवर ब्लॉक आदि लगाने सहित सारे कैम्पस को सुंदरता के साथ डेवलप करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की नवनिर्मित फायर स्टेशन बिल्डिंग की बाहरी दीवारों पर कलर पेंट आदि के साथ परिसर में व्यवस्थित पर्याप्त लाइटिंग कर आकर्षक बनायें। उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण कर यहां बनाये गए अंडरग्राउंड वॉटर टेंक, फिलिंग स्टेशन, बिल्डिंग वॉटर सप्लाई सिस्टम, ड्रेनेज़, बिल्डिंग सेनेटरी वर्क, फायर वाहनों की पार्किंग, बिल्डिंग लाइटिंग, स्टॉफ क्वार्टर निर्माण आदि कार्यों को देखा। उन्होंने कहा की यहां एक साथ कई फायर वाहन पार्क किये जा सकेंगे और 24 घंटे फायर स्टॉफ उपलब्ध रहेगा। इससे शहर में या आस-पास आवश्यकता पड़ने पर अग्निशमन वाहन वॉटर फिलिंग कर तत्काल रवाना किये जा सकेंगे। इससे आग लगने वाले घटना स्थल तक समय रहते अग्निशमन सेवा पहुंच सकेगी और आग पर काबू पाकर जान माल की हानि होने से रोकी जा सकेगी।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।