मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में निगम टीम ने पटाखा दुकान को सील किया

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर में निगम टीम ने पटाखा दुकान को सील किया
Sponsor Ad

सागर में निगम टीम ने पटाखा पटाखा दुकान को सील किया
सागर। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कटरा बाजार में बगैर लायसेंस के संचालित आतिशबाजी पटाखा दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।
फायर अधिकारी शईदद्दीन कुरैशी ने बताया कि कटरा बाजार में सिंघई मेडिकल के पास मुकेश कुमार जैन द्वारा बगैर लायसेंस के शहर के बीचों बीच आतिशबाजी की दुकान संचालित कर पटाखा एवं अमान पालीथीन का विक्रय किया जा रहा था, जिसे सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आनंदमंगल गुरु एवं टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।