मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

देवरी बायपास के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

By: Arjun Sagar•
देवरी बायपास के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में
Sponsor Ad

सागर: देवरी बायपास के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में

सागर।  देवरी के कांसखेड़ा पुलिया के पास बुधवार को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

25 वर्षीय युवक का शव मिला, पहचान पत्र नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने जींस और काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी, लेकिन उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

मामले की जांच कर रहे देवरी थाने के एसआई निशांत भगत ने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि आगे की जांच को गति मिल सके।

 

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।