मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश

By: गजेंद्र ठाकुर•
स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश
Sponsor Ad

स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरण निपटाकर जल्द रजिस्ट्री करने के दिए निर्देश

सागर। स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी लापरवाही पर वाले पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का सत्यापन समय-सीमा में पूर्ण कराएं। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर परिवीक्षाधीन पटवारियों के विरुद्ध टर्मिनेशन सहित अन्य पटवारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पटवारी हल्का क्षेत्र में प्रकरणों का इनीशिएशन और सत्यापन सुनिश्चित कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। संबंधित पटवारी अपने-अपने हल्के में जाकर स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से चर्चा करें तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल पर प्रकरणों का सत्यापन कर मामलों को समय पर सबमिट किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत तथा संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।