मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निर्देश: ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे – गोविंद सिंह राजपूत

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
निर्देश: ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे – गोविंद सिंह राजपूत
विज्ञापन

ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों का जल्द करें सर्वे – गोविंद सिंह राजपूत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, न हो कोई लापरवाही

सागर। तेज बारिश, आंधी-तूफान तथा भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसको लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर तथा, तहसीलदार एवं पटवारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मौके पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण करें । श्री राजपूत ने कहा कि जिन किसानों की फसलों को तेज बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है वह चिंता न करें, सरकार उनके साथ है। सभी किसानों को फसलों का पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। श्री राजपूत ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
श्री राजपूत में किसानों से आग्रह किया है कि आप धैर्य रखें, सरकार आपके साथ है। किसानों को नुकसान हुई फसलों का पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। कुछ समय पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हुई है जिसको लेकर सरकार गंभीर है और जल्द ही सभी किसानों को मुआवजे की राशि मुहैया कराई जाएगी। किसी भी हालत में किसानों को सरकार परेशान नहीं होने देंगी।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।