Skip to main content
ताज़ा खबर

सुनीता विलियम्स 19 मार्च को लौटेंगी धरती पर, SpaceX कर रहा रेस्क्यू मिशन

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सुनीता विलियम्स 19 मार्च को लौटेंगी धरती पर, SpaceX कर रहा रेस्क्यू मिशन

सुनीता विलियम्स 19 मार्च को लौटेंगी धरती पर, SpaceX कर रहा रेस्क्यू मिशन

वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर लौटेंगे। वे पिछले नौ महीने से ISS पर फंसे थे। शुक्रवार को SpaceX का फॉल्कन 9 रॉकेट भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे लॉन्च किया गया, जो उनकी वापसी सुनिश्चित करेगा।

SpaceX का रेस्क्यू ऑपरेशन

नासा ने फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX के क्रू ड्रैगन कैप्सूल को चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS के लिए रवाना किया। यह मिशन क्रू-10 नाम से जाना जा रहा है। इस नए दल में शामिल हैं:

  • ऐनी मैकक्लेन (NASA)
  • निकोल अयर्स (NASA)
  • टकुया ओनिशी (JAXA, जापान)
  • किरिल पेस्कोव (Roscosmos, रूस)

क्रू-10 की यह टीम 15 मार्च को ISS पहुंचेगी और वहां एडजस्टमेंट के बाद क्रू-9 को रिप्लेस करेगी। इसके बाद 19 मार्च के बाद कभी भी सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की वापसी होगी।

कैसे फंस गए थे सुनीता और विलमोर?

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए ISS गए थे। उनका मिशन सिर्फ 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।

  • स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक होने लगे।
  • 5 भ्रस्टर (थ्रस्टर) काम करना बंद कर चुके थे।
  • एक प्रॉपेलेंट वॉल्व पूरी तरह बंद नहीं हुआ, जिससे नियंत्रण में समस्या आई।

हालांकि, बोइंग ने स्पेसक्राफ्ट को खाली लौटाया, लेकिन उसमें कोई बड़ी अतिरिक्त समस्या नहीं पाई गई।

इलॉन मस्क को दी गई वापसी की जिम्मेदारी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने SpaceX के CEO इलॉन मस्क से सुनीता और विलमोर को वापस लाने की अपील की।

ट्रंप ने जनवरी में कहा था,
“बाइडेन प्रशासन ने इन बहादुर अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़ दिया है। मैंने मस्क से उन्हें वापस लाने को कहा है।”

मस्क ने जवाब दिया,
“हम ऐसा ही करेंगे। यह भयानक है कि बाइडेन प्रशासन ने उन्हें इतने लंबे वक्त तक वहां छोड़ रखा है।”

बोइंग-नासा का ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’

यह मिशन बोइंग और नासा का एक संयुक्त प्रयास था। सुनीता इस मिशन में पायलट थीं, जबकि बुच विलमोर कमांडर थे। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की सुरक्षित लॉन्चिंग और वापसी की क्षमता साबित करना था।

अब क्या होगा?

  • 15 मार्च: क्रू-10 ISS पहुंचेगा।
  • 19 मार्च: सुनीता और क्रू-9 की वापसी संभव।
  • SpaceX की Crew Dragon कैप्सूल से वापसी होगी।

नासा और SpaceX इस ऑपरेशन को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। अब देखना होगा कि यह मिशन कितनी सफलता से पूरा होता है।

Ads1 / 4
खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।