मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जिले में अब तक 132.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

By: Arjun Sagar•
जिले में अब तक 132.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Sponsor Ad

जिले में अब तक 132.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सागर। सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 132.2 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बीना केन्द्र पर सर्वाधिक 204 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 124.4 मि.मी., जैसीनगर में 103 मि.मी., राहतगढ में 52 मि.मी., बीना में 204 मि.मी., खुरई में 127.2 मि.मी, मालथौन में 155.5 मि.मी., बण्डा में 89.5 मि.मी, शाहगढ में 88.5 मि.मी, गढ़ाकोटा में 151 मि.मी, रहली में 195 मि.मी, देवरी में 131.8  मि.मी. तथा केसली में 164.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।