मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

मध्यप्रदेश में शर्मनाक घटना : 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार 

रिपोर्ट: खबर का असर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
मध्यप्रदेश में शर्मनाक घटना : 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार
Sponsor Ad

मध्यप्रदेश में शर्मनाक घटना : 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुराचार 

सतना। दुष्कर्म मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना बुधवार शाम की है। पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने ले आई। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी का नाम राकेश वर्मा (35) है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।

खबर का असर
लेखक

खबर का असर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।