मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By: गजेंद्र ठाकुर•
सात माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sponsor Ad

जंगल में टपरिया बनाकर छिपा था आरोपी, ₹3,000 का इनामी बदमाश महाराजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

सागर। जिले में गंभीर अपराधों के मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में करीब सात माह से फरार चल रहे आरोपी सुखदेव यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ₹3,000 का इनाम घोषित किया था।

महाराजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 31/26 के तहत धारा 103(1), 190, 118(2), 191(3) बीएनएस में आरोपी सुखदेव यादव पिता महेश यादव, निवासी देचूआ, थाना केसली, घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर तलाश और निगरानी कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए जंगल क्षेत्र में टपरिया बनाकर अपना ठिकाना बना रखा है और वहीं छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि करने के बाद महाराजपुर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में महाराजपुर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह के साथ प्रधान आरक्षक नीलेश, वीरेंद्र और संजय, आरक्षक धर्मेंद्र व ऋषभ तथा चालक रामेन्द्र शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गंभीर और लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।