संविधान दिवस के अवसर पर किया गया संविधान प्रस्तावना का वाचन
सागर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एम.के. शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री संतोष सैनी के निर्देशन में दिनांक 26/11/2026 को संविधान दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर, सागर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण एवं संतोष सैनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर, श्रीमती दिव्या भलावी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, सागर, न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उपरांत माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में संविधान की गरिमा अक्षुण्ण बनाए रखने एवं मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की अपील की एवं महान विधिवेत्ता डॉ. हरिसिंह गौर के जीवन एवं समाज निर्माण के योगदान पर प्रकाश डाला गया।


