मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बिसरा सुरक्षित

By: गजेंद्र ठाकुर
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बिसरा सुरक्षित
Sponsor Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बिसरा सुरक्षित

दमोह। कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी देवरी निवासी 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ज्ञानी पिता गजराज यादव के रूप में हुई है।

पुलिस ने रविवार सुबह शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में शराब अथवा किसी अन्य प्रकार की पॉइजनिंग के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।