मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

साइबर ठगी के 2 दिन बाद ही लौटे ₹2.59 लाख, मोतीनगर पुलिस की कार्यवाई

By: गजेंद्र ठाकुर
साइबर ठगी के 2 दिन बाद ही लौटे ₹2.59 लाख, मोतीनगर पुलिस की कार्यवाई
Sponsor Ad

साइबर ठगी के 2 दिन बाद ही लौटे ₹2.59 लाख, मोतीनगर पुलिस की कार्यवाई

क्रेडिट कार्ड से निकाली गई थी पूरी राशि, बैंक और अमेजन पे से समन्वय कर पुलिस ने कराया रिफंड

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस और सागर साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹2,59,429 की पूरी राशि वापस कराने में सफलता मिली है। क्रेडिट कार्ड से हुई ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महज दो दिनों में संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर राशि सुरक्षित कराने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 8 सितंबर को मोतीनगर निवासी देवाशीष गंगोपाध्याय के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹2,59,429 निकाल लिए थे। घटना के तुरंत बाद फरियादी ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही मोतीनगर पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हुई। टीम ने ट्रांजैक्शन की तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित वित्तीय संस्थानों और मर्चेंट से संपर्क किया। पुलिस ने Amazon Pay India Private Limited सहित संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय कर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रोकने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार एक्सिस बैंक और अमेजन पे हेल्पडेस्क के सहयोग से ट्रांजैक्शन निरस्त कराया गया और फरियादी की ठगी गई पूरी ₹2,59,429 राशि वापस कराई गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।