मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: ट्रैक्टर चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद किया

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर: ट्रैक्टर चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद किया
Sponsor Ad

सागर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपए कीमत का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बंडा थाना क्षेत्र से टैंकर चोरी करना भी स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 की दरम्यानी रात ग्राम सुआतला निवासी बब्लू पटेल के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 77/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने घटना की जांच के दौरान भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। साक्ष्यों के आधार पर टीकाराम उर्फ टिक्कू पिता गनेश उर्फ जलेश अहिरवार, उम्र 20 वर्ष और एक विधि-विरुद्ध बालक की संलिप्तता सामने आई। दोनों आरोपी अन्य थाना क्षेत्रों के मामलों में भी वांछित बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बंडा थाना क्षेत्र से एक टैंकर चोरी करना भी स्वीकार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन मुरारी, आरक्षक रामसिंग, अजय कुर्मी और विपिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।