मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर शराब कांड के बाद BMC पहुंचे भूपेंद्र सिंह, मरीजों और परिजनों से की मुलाकात

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर शराब कांड के बाद BMC पहुंचे भूपेंद्र सिंह, मरीजों और परिजनों से की मुलाकात
Sponsor Ad

डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली, बोले घटना बेहद दुखद; जरूरत के मुताबिक बाहर से मंगाई जा रही दवाइयां

सागर। बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज लगातार जारी है। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) और जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में प्रभावित मरीज उपचार करा रहे हैं। इसी बीच खुरई विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह भाजपा नेता सुशील तिवारी के साथ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर इलाज और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की मौजूदा स्थिति और उपचार की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बंडा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है और इससे सभी लोग चिंतित एवं दुखी हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का लगातार उपचार किया जा रहा है। मरीजों की जरूरत को देखते हुए कुछ दवाइयां बाहर से भी मंगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीमें लगातार मरीजों की निगरानी कर रही हैं और उपचार में जुटी हुई हैं। भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।