मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल गोदाम में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल गोदाम में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Sponsor Ad

सागर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल गोदाम में हुई 3 लाख रुपये की चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बरामद, गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम

सागर। सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सागर श्री संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सागर श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम पटकुई स्थित मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में हुई लगभग 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश फब्बानी पिता श्री चंद्रलाल फब्बानी, निवासी 10 सिविल लाइन, सागर की अदिति गैस एजेंसी के पास मोबाइल की थोक दुकान है तथा ग्राम पटकुई में उनका गोदाम संचालित है। गोदाम की देखरेख एवं कार्य के लिए उन्होंने आकाश रजक एवं शुभम शिल्पी, दोनों निवासी ग्राम पटकुई को काम पर रखा था।

दिनांक 28 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के मध्य दोनों कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से गोदाम में रखे कीमती मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी द्वारा गोदाम के स्टॉक का मिलान करने तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दोनों कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई। चोरी की जानकारी होने पर दोनों आरोपी काम छोड़कर फरार हो गए थे।

चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कैंट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिंहा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी:

1. आकाश पिता श्री सीताराम रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी एसपी बंगला के पास, थाना कैंट, जिला सागर।

2. शुभम पिता श्री मदनलाल शिल्पी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पटकुई, थाना कैंट, जिला सागर।

चोरी गया इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर चोरी गया निम्नलिखित इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है—

1. 360 नग स्पीकर — कीमत लगभग ₹36,000।

2. 200 नग एमोनीज एयरपॉड्स — कीमत लगभग ₹28,000।

3. 945 नग CMF ईयरबड्स — कीमत लगभग ₹1,70,100।

इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल दर्शाई गई कीमत ₹2,34,100 है। शेष चोरी गए सामान के संबंध में विवेचना जारी है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट श्री रोहित डोंगरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री संजय बामनिया, प्रधान आरक्षक श्री सौरभ रैकवार, प्रधान आरक्षक श्री नीरज बांगर, प्रधान आरक्षक श्री रविशंकर, प्रधान आरक्षक श्री देवेन्द्र, आरक्षक श्री प्रदीप शर्मा, आरक्षक श्री आशीष यादव, आरक्षक श्री देवेन्द्र रावत, आरक्षक श्री सृजन तिवारी, आरक्षक श्री सौरभ गुप्ता, आरक्षक श्री शुभम दुबे एवं सहायक उप निरीक्षक श्री पदमहंस मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।