मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में संदिग्ध शराब से 6 लोगों की मौत की सूचना, घूघरा गांव में हड़कंप

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर में संदिग्ध शराब से 6 लोगों की मौत की सूचना, घूघरा गांव में हड़कंप
Sponsor Ad

सागर में संदिग्ध शराब से 6 लोगों की मौत की सूचना, घूघरा गांव में हड़कंप

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के घूघरा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में 6 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक लोधी समाज से बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों ने संदिग्ध शराब का सेवन किया था, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतकों ने क्या सेवन किया था और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और शोक का माहौल है।

हालांकि एक दिन पूर्व ही एसपी अनुराग सुजानिया ने सभी थाना प्रभारियों को चेताया था खासकर बंडा शाहगढ़ इलाके में अवैध शराब/महुआ लहान शराब पर ठोस कार्यवाई करने की बात बोली थी पर फिर भी मैदानी अमलें पर कप्तान की बातों का खासा फर्क नहीं पड़ता दिखा।

नोट: मौतों की संख्या और संदिग्ध शराब से मौत होने की पुष्टि आधिकारिक जांच/पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी!

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।