मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में पुलिस- पत्रकारों के बीच मैत्री खेल आयोजन, क्रिकेट में पुलिस 11 की जीत तो रस्साकशी में पत्रकार टीम ने मारी बाजी

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर में पुलिस- पत्रकारों के बीच मैत्री खेल आयोजन, क्रिकेट में पुलिस 11 की जीत तो रस्साकशी में पत्रकार टीम ने मारी बाजी
Sponsor Ad

सागर पुलिस- पत्रकारों के बीच मैत्री खेल आयोजन, क्रिकेट में पुलिस 11 की जीत तो रस्साकशी में पत्रकार टीम ने मारी बाजी

सागर। पुलिस लाइन ग्राउंड, सागर में रविवार को पुलिस एवं पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की पहल पर आयोजित इस मैत्री खेल आयोजन का उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सौहार्द, विश्वास और समन्वय को और मजबूत करना रहा। इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया व नरेंद्र सौलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक कश्यप व थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान टॉस जीतकर पुलिस ने पहले बल्लेबाजी की और 12 ओवर में 179 रन बनाए वहीं पत्रकार टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 104 रन बनाकर पबेलियन की ओर रुख कर लिया और मैच पुलिस के खाते में चला गया।

आयोजन में पुलिस एवं पत्रकार टीमों ने खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। क्रिकेट मुकाबले में पुलिस 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में पत्रकार टीम ने दमखम दिखाते हुए पुलिस टीम को पछाड़कर बाजी अपने नाम की।

मैत्री मैच के दौरान मैदान पर मुकाबले के साथ दोनों पक्षों के बीच उत्साह और आपसी मेलजोल का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने खेल के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संवाद और टीम भावना को मजबूत किया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय से समाजहित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मैत्रीपूर्ण आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

उन्होंने उन पत्रकार साथियों से भी अगली बार आयोजन में शामिल होने की अपील की, जो इस बार किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस और पत्रकारों के बीच इसी तरह के खेल एवं मैत्री आयोजन जारी रहेंगे।

आयोजन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम ने पुलिस और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, विश्वास, टीम भावना एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।