मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस ने एमएस गार्डन के पास दबोचा

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस ने एमएस गार्डन के पास दबोचा
Sponsor Ad

सागर में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस ने एमएस गार्डन के पास दबोचा

जिले से बाहर रहकर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था आरोपी, मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश पिछले कई वर्षों से की जा रही थी, लेकिन जिले से बाहर रहने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इसी बीच उसके सागर आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे एमएस गार्डन के आसपास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना गोपालगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2011 के मामले में न्यायालय ने 28.07.2016 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट की तामीली के लिए पुलिस लगातार आरोपी अनिल प्रजापति (42), पिता प्रताप गोपी लाल प्रजापति, निवासी राम दुलारे का बगीचा, शनिचरी चौकी, थाना गोपालगंज, जिला सागर की तलाश कर रही थी। आरोपी लंबे समय से जिले से बाहर रह रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

हाल ही में गोपालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल प्रजापति एक-दो दिन के लिए सागर आया हुआ है और एमएस गार्डन के आसपास मौजूद हो सकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को सक्रिय किया और आरोपी की तलाश के लिए तत्काल रवाना किया।

पुलिस टीम ने एमएस गार्डन के आसपास पहुंचकर तलाश शुरू की। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक श्री घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।