मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में कथित शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर में कथित शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Sponsor Ad

सागर में कथित शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सागर। बण्डा कांड के बाद अब सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक और गंभीर मामला सामने आया है। मछरयाई कलारी के सामने कथित तौर पर शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें विष्णु खटीक नामक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि कमलेश सोनी (50 वर्ष), निवासी पूर्व्याऊ टोरी, सागर मेडिकल कॉलेज के 15 नम्बर ICU वार्ड में उपचाररत बताया जा रहा हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आबकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन कलारी पर शराब की बिक्री रुकवा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, शराब के सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की तबीयत बिगड़ने का कारण शराब ही है या कोई अन्य वजह। शराब के नमूनों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।