मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में जनसुनवाई के बीच युवक ने पिया कीटनाशक, सूदखोरों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में जनसुनवाई के बीच युवक ने पिया कीटनाशक, सूदखोरों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
Sponsor Ad

सागर में जनसुनवाई के बीच युवक ने पिया कीटनाशक, सूदखोरों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

सागर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने अचानक कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना सामने आते ही जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्काल युवक को वाहन से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक गढ़ाकोटा का निवासी है। युवक के मुताबिक उसने गढ़ाकोटा के कुछ लोगों से ब्याज पर रुपए लिए थे और बाद में संबंधित लोगों को पूरी रकम वापस कर दी थी। युवक का आरोप है कि पैसे चुकाने के बावजूद उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

युवक ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों की ओर से उसके साथ मारपीट करने, परिवार को परेशान करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही थीं। लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर युवक मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा था।

जनसुनवाई के दौरान ही युवक ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पूरे मामले की वास्तविक स्थिति युवक के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित आरोपों की भी जांच के बाद स्थिति सामने आएगी।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।