मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में जहरीली शराब कांड: जीतू पटवारी ने पुलिस ओर सरकार पर साधा निशाना

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर में जहरीली शराब कांड: जीतू पटवारी ने पुलिस ओर सरकार पर साधा निशाना
Sponsor Ad

बंडा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- जिम्मेदारी तय कर दर्ज हो FIR

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बंडा पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया।

मीडिया से बातचीत में पटवारी ने सागर एसपी अनुराग सुजानिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब अनुराग सुजानिया मुरैना के एसपी थे, तब भी जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। अब सागर में भी उनके कार्यकाल के दौरान इसी तरह की घटना सामने आई है।

पटवारी ने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल किया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले में आबकारी विभाग के साथ पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के अलावा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।