सागर में अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2130 विभागीय व 651 न्यायालयीन प्रकरण कायम, 47 लाख से अधिक की शराब व लाहन जब्त
सागर। जिला सागर अंतर्गत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में एवं वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी जिला सागर के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा वृत्तों में अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण एवं विनिर्माण के विरूद्ध कार्यवाहियां की गई।
दिनांक 01.04.2026 से दिनांक 19.11.2026 तक कुल 2130 विभागीय प्रकरण एवं 651 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए। जिसमें 34(1) के कुल 473, 34(2) के 8 प्रकरण एवं 36(ए) के 170 प्रकरण शामिल हैं।
कार्यवाही के दौरान कुल देशी मदिरा 1480.69 ब.ली., विदेशी मदिरा 2769.42 ब.ली., हाथभट्टी 450.5 ली. एवं महुआ लाहन 14320 कि.ग्रा. तथा 04 वाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग रुपये 4756154/- है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन के विरूद्ध कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।


