मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर की डॉ. रूपाली जैन को FICOG की प्रतिष्ठित फेलोशिप, बैंगलोर में मिला सम्मान

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर की डॉ. रूपाली जैन को FICOG की प्रतिष्ठित फेलोशिप, बैंगलोर में मिला सम्मान
Sponsor Ad

सागर। प्रसूतिका गृह सागर की कंसल्टेंट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपाली सर्वेश जैन को बैंगलोर में आयोजित इंडियन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में FICOG (फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) की प्रतिष्ठित फेलोशिप डिग्री से सम्मानित किया गया।

डॉ. रूपाली जैन पिछले 18 वर्षों से सागर में चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अपने चिकित्सा करियर के शुरुआती आठ वर्ष भाग्योदय तीर्थ हॉस्पिटल में सेवाएं दीं। इसके बाद वे सागर प्रसूतिका गृह से जुड़ीं और वर्तमान में यहां स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

डॉ. रूपाली जैन ने कहा कि मरीजों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखते हुए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

FICOG फेलोशिप मिलने पर चिकित्सकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने डॉ. रूपाली जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।