मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर के छोटे तालाब में तैरता मिला व्यक्ति का शव, मछली पकड़ने पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप

By: गजेंद्र ठाकुर•
सागर के छोटे तालाब में तैरता मिला व्यक्ति का शव, मछली पकड़ने पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप
Sponsor Ad

छोटे तालाब में तैरता मिला व्यक्ति का शव, मछली पकड़ने पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप

संजय ड्राइव के पास तालाब में शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब संजय ड्राइव के पास हनुमान मंदिर के सामने स्थित छोटे तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे लोगों की नजर अचानक शव पर पड़ी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मछुआरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह तालाब तक कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।