मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर एसपी अनुराग सुजानिया की नागरिकों से अपील, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई दिए संकेत

By: गजेंद्र ठाकुर
सागर एसपी अनुराग सुजानिया की नागरिकों से अपील, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई दिए संकेत
Sponsor Ad

सागर एसपी अनुराग सुजानिया की नागरिकों से अपील, कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई दिए संकेत

सागर। सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने वीडियो संदेश के माध्यम से नागरिकों से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई सामग्री पोस्ट या शेयर न करें, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।

एसपी ने कहा कि किसी भी संगठन या समूह को अपनी बात रखने की संवैधानिक स्वतंत्रता है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। अपनी मांग या समस्या शासन-प्रशासन के समक्ष विधि, नीति और नियमों के अनुसार रखी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।