मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: गंगा आरती में मुख्य यजमान बनकर पवित्र सावन माह में स्थानीय श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर: गंगा आरती में मुख्य यजमान बनकर पवित्र सावन माह में स्थानीय श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया
Sponsor Ad

सागर: गंगा आरती में मुख्य यजमान बनकर पवित्र सावन माह में स्थानीय श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया

सागर। बंजारा झील किनारे गंगा आरती में सावन के पवित्र माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस शुभ अवसर पर गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय नागरिकों ने मुख्य यजमान बनकर पूजन किया और पुण्यलाभ लिया। श्रद्धालु नागरिकगण अपने परिजनों बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और युवा आदि सभी के साथ झील किनारे चकराघाट के पास विट्ठल मंदिर घाट पर प्रति सोमवार होने वाली गंगा आरती देखने और इसका आध्यात्मिक अलौकिक अनुभव प्राप्त कर धर्मलाभ लेने पहुंच रहे हैं।

इस आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन में पुजारीजन द्वारा किये गए वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ धूप, गूगल, कपूर चंदन घी आदि की पवित्र सुगंध से झील का किनारा अलौकिक ऊर्जा का केंद्र बन रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु यह नवाचार गंगा आरती का प्रति सोमवार होने वाला सांस्कृतिक आयोजन नागरिकों में धार्मिक आध्यात्मिक चेतना के साथ ही शहर की स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागृति भी बढ़ा रहा है। इस आयोजन को देखने के लिए दूर दूर से लोग लाखा बंजारा झील पहुंच रहे हैं और आरती में शामिल होने के साथ ही झील की सुंदरता और यहां के प्राचीन मंदिरों से जुड़ रहे हैं। गंगा आरती के सांस्कृतिक आयोजन से लाखा बंजारा झील धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रही है। नागरिक झील और जल स्रोतों को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने में सहयोगी बन रहे हैं। झील में नौकायन सहित घाटों की सुंदरता और आकर्षक लाइटिंग सभी को आकर्षित करती है। गंगा आरती नागरिकों को झील से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान

लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।