मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर: कटरा में अतिक्रमण हटाने की कवायद बेअसर, बैरिकेड लगा के सजा लेते हैं दुकानें

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर: कटरा में अतिक्रमण हटाने की कवायद बेअसर, बैरिकेड लगा के सजा लेते हैं दुकानें

सागर: कटरा में अतिक्रमण हटाने की कवायद बेअसर, बैरिकेड लगा के सजा लेते हैं दुकानें

सागर। शहर के व्यस्त कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कवायद लगातार जारी रहने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक हटाकर अपनी दुकानों और अतिक्रमण को सुरक्षित करने में जुटे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन उसका असर कुछ ही समय तक दिखाई देता है। कार्रवाई समाप्त होते ही अतिक्रमण दोबारा उसी स्थान पर फैल जाता है, जिससे बाजार में आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए बैरिकेड भी कई बार हटा दिए जाते हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि अतिक्रमणकारियों में कार्रवाई का कोई भय नहीं रह गया है। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

शहरवासियों का कहना है कि यदि स्थायी और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कटरा बाजार में अतिक्रमण की समस्या का समाधान संभव नहीं होगा। उनका मानना है कि अतिक्रमणकारियों के बढ़ते हौसले कहीं न कहीं नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की विफलता को भी दर्शाते हैं।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।