मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट एंट्री बंद, नियम तोड़ने वालों से अब तक ₹6,200 वसूला

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट एंट्री बंद, नियम तोड़ने वालों से अब तक ₹6,200 वसूला

सागर कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट एंट्री बंद, नियम तोड़ने वालों से अब तक ₹6,200 वसूला

सागर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को लेकर जिला प्रशासन सागर अत्यंत गंभीर है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्ट्रेट परिसर एवं समस्त संभागीय व जिला प्रमुख कार्यालयों में दोपहिया वाहन चालकों के लिए बिना हेलमेट प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। 1 अगस्त 2026 से कलेक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोका जा रहा है तथा नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश द्वारों पर की जा रही लगातार चेकिंग के दौरान अब तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹6,200/- का शमन शुल्क वसूल किया गया है। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम की धारा 128, 138(1), (3) एवं 129 के अंतर्गत की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट एवं अन्य संभागीय/जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा आम नागरिकों सभी के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश निषेध करने के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

आमजन से अपील

जिला प्रशासन द्वारा सागर जिले के समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी स्वयं की जीवन सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट धारण करें, यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें एवं प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।