मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालय में लंबित मामलें, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न

By: Arjun Sagar•
अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालय में लंबित मामलें, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न
Sponsor Ad

अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालय में लंबित मामलें, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न

सागर। कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित अनुकंपा नियुक्ति, न्यायालय में लंबे प्रकरण एवं पेंशन से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कोई भी प्रकरणों लंबित न रहे इस संबंध में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी परिपेक्ष में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में शिक्षा विभाग में संबंधित अनुकंपा नियुक्तियां की लंबित प्रकरणों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया जिसमें उनकी काउंसलिंग की गई सभी को बताया गया कि विभाग में जो भी पद अनुकंपा नियुक्ति के लिए है उन पर लगातार अनुकंपा नियुक्ति की जा रही है और जो व्यक्ति को अभी नियुक्ति नहीं मिली है उनको शीघ्र ही नियुक्ति उनके योग्यता के आधार पर दी जाएगी ।
इसी प्रकार न्यायालय में लंबित प्रकरणों की निराकरण के लिए भी समीक्षा की गई साथ में शिक्षा विभाग की सेवा निर्मित हो चुके अधिकारी कर्मचारी प्राचार्य शिक्षक जिनके पेंशन प्रकरण लंबित थे उनकी भी समीक्षा की गई

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।