रक्षाबंधन पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने रावतपुरा सरकार को बांधी राखी, लिया आशीर्वाद
सागर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने परिवार सहित वेदांती स्थित पूज्य संत श्री श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) के आश्रम पहुंचकर उन्हें राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने पूज्य महाराज जी से स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संत के सान्निध्य से उनका मन आध्यात्मिक आनंद एवं श्रद्धा से भर गया।
विधायक श्री जैन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति के पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रेम बना रहे और समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव निरंतर कायम रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने समस्त सागरवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


