मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें, लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर पेंडेंसी शून्य करें – कलेक्टर दिलीप कुमार यादव

By: गजेंद्र ठाकुर•
राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें, लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर पेंडेंसी शून्य करें – कलेक्टर दिलीप कुमार यादव
Sponsor Ad

राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें, लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर पेंडेंसी शून्य करें – कलेक्टर दिलीप कुमार यादव

विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शाहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं

सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत शाहगढ़ स्थित आजीविका मिशन भवन, शाहगढ़ में खंड स्तरीय जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। सभी लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विकासखंड स्तर पर प्रकरणों की पेंडेंसी शून्य करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव है, उनका निराकरण शीघ्रता से किया जाए तथा शेष प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निराकृत एवं लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा भी की जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उद्यम एवं कृषक संवाद

उद्यम एवं कृषक संवाद कार्यक्रम में शाहगढ़ के प्रगतिशील किसान अभिषेक पांडे ने उन्नत कृषि, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और बीज उत्पादन यूनिट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीक अपनाने से उत्पादन बढ़ा है और खेती लाभ का व्यवसाय बनी है।

वहीं उद्यमी विवेक कुमार जैन ने अपने कपड़ा व्यापार की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत मिले 8 लाख रुपए के लोन से उन्होंने अपने व्यापार का विस्तार किया। अब वे क्षेत्र में सफलतापूर्वक व्यवसाय चला रहे हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।