प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण
सागर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, सागर द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आरती यादव (संयुक्त कलेक्टर) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा तथा अतिरिक्त प्रभार अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ को कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय, सागर में पदस्थ किया गया है।

वहीं संजय कुमार जैन (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वे अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।


