मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जानवर को बचाने के चलते पुलिस अधिकारी की कार पलटी

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
जानवर को बचाने के चलते पुलिस अधिकारी की कार पलटी
Sponsor Ad

Sagar News: जानवर को बचाने के चलते पुलिस अधिकारी की कार पलटी

सागर। सागर जिले के नेशनल हाईवे बीना-खुरई रोड पर घटियारी गांव के पास ड्यूटी से अपने घर बीना जा रहे एएसआई की कार जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पहुंच गई। घटना में कार सवार एएसआई बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार खुरई शहरी थाने में पदस्थ एएसआई कमलेश धुर्वे ड्यूटी करने के बाद अपनी कार क्रमांक एमपी 15 सीसी 5318 से अपने घर बीना जा रहे थे कि घटियारी गांव के पास अचानक से मवेशी दौड़कर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पहुंच गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। एएसआई कमलेश धुर्वे ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद खुरई शहरी थाने से बीना के लिए निकले थे कि एक मवेशी खेत से निकलकर दौड़कर सड़क पर आ गया, उसे बचाने के कारण कार अनियंत्रित हुई और खेत में पहुंच गई।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।