मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार किये

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार किये
विज्ञापन

सागर में पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार किये

सागर। मकरोनिया थाना पुलिस ने रजाखेड़ी में स्थित शिवनगर कालोनी से पुलिस ने सात आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनगर कालोनी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। जहां से पुलिस ने कुछ आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम हरिनारायण कुर्मी, सुमित मौर्य, सोनू रजक, विनोद राय, देवेन्द्र पटेल, रिन्कू खटीक और गुड्डा ठाकुर सभी निवासी मकरोनिया का होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से और फड़ से 8210 रुपए नगद और ताश के पत्ते जब्त किए।

विज्ञापन
Ads1 / 4
खबर का असर .कॉम
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।