मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुलिस ने लम्बे समय से फरार 3000/- रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

By: Arjun Sagar
पुलिस ने लम्बे समय से फरार 3000/- रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Sponsor Ad

पुलिस ने लम्बे समय से फरार 3000/- रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर।  दिनांक 12/02/2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा परीक्षा केन्द्र क्र. 241064 के केन्द्राध्यक्ष के द्वारा चौकी बिलहरा में उपस्थित आकर कक्षा 12 वीं की एमपीबोर्ड परीक्षा में ठाकुर उदयभान मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरा के दो छात्रों की जगह दो अन्य फर्जी व्यक्तियों के द्वारा परीक्षा देते पकडे जाने के संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसपर से पकडे गये दो फर्जी छात्र 01. विधिविरुद्ध बालक तथा 02. आरोपी भूपेन्द्र यादव पिता मनोहर लाल यादव उम्र 20 साल निवासी गढी थाना गैरतगंज रायसेन, 03. ठा. उ. मेमो. हा. से. स्कूल बिलहरा के संचालक/ प्राचार्य कृष्णा सिंह राजपूत उर्फ किस्सू मासाब निवासी बिलहरा तथा उक्त स्कूल के छात्र 04. अंश सिंह राजपूत पिता कृष्णा सिंह राजपूत उम्र 18 साल निवासी बिलहरा तथा 05. पवन लोधी पिता बालकिशन लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम टीला थाना करेरा जिला शिवपुरी हाल निवासी टेकापार कॉलोनी गैरतगंज थाना गैरतगंज जिला रायसेन के विरुद्ध थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 76/2024 धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी भादवि. धारा 3c/4 म.प्र. परीक्षा अधि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारीः पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों छात्र अंश सिंह राजपूत तथा स्कूल संचालक कृष्णा सिंह राजपूत को शीघ्र गिरफतार करने के निर्देश दिये गये थे तथा जिनपर 3000/- 3000/- रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके पालन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में एसडीओपी रहली के द्वारा थाना सुरखी से एक टीम गठित की गई थी जो लगातार प्रयासों से पहले आरोप छात्र अंश सिंह राजपूत तथा आज दिनांक 16/10/2024 को मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत उर्फ किस्सू मासाब संचालक/ प्राचार्य ठा. उ. मेमो. हा. से. स्कूल बिलहरा को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की जो आरोपी प्राचार्य कृष्णा सिंह राजपूतसे पूँछताछ किये जाने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया है कि पुत्रमोह एंव पैसों के लालच में आकर परीक्षा देते पकडे गये उक्त फर्जी छात्रों की आर्थिक स्थिति एवं बेरोजगारी का फायदा उठाकर उक्त फर्जी काम किया था।

मुख्य भूमिकाः- थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक शशिकान्त गुर्जर, चौकी प्रभारी बिलहरा सहा.उप निरी. अभिषेक पटेल, आरक्षक अंकित हरदहा, आरक्षक विनय भदौरिया, आर. रामप्रकास स्थापक, आर. कर्मवीर गुर्जर की मुख्य भूमिका रही है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।