मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुलिस ने जुआ फड़ पर दविश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा

By: Arjun Sagar•
पुलिस ने जुआ फड़ पर दविश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा
Sponsor Ad

पुलिस ने जुआ फड़ पर दविश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा

सागर। मालथौन पुलिस ने बीकोर कलां गांव में शासकीय स्कूल के पास खुले मैदान में जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही उनसे 7600 रुपए और मौके पर 3 बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की है।

सागर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा के खिलाफ धर पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान बीकोर कलां में शासकीय स्कूल के पास खुले मैदान में कुछ लोगो के ताश पत्तो से रुपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो टीम बनाई।

इसके बाद मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देने पर जुआ खेलते हुए व्यक्ति मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस ने 05 लोगों को तो पकड़ लिया लेकिन कुछ लोग खुले मैदान का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने पकडे गए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम आशा पिता आलम अहिरवार (27) निवासी ग्राम बीकोरकलां. आलम अहिरवार (27) निवासी ग्राम बीकोरकलां, कमल सिह पिता उत्तम लोधी (38) निवासी ग्राम बीकोर कलां, थानसिंह पिता गिरबल लोधी (24) निवासी ग्राम नीमखेडा, घासीराम पिता आलम अहिरवार (34) निवासी ग्राम बीकोरकलां, भगवान पिता मेहरवान सिंह कुशवाहा (38) निवासी बरोदिया कलां का होना बताया।

जुआ फड़ से व आरोपियों के पास से कुल 7600 रूपये एवं ताश के पत्ते और मौके से 03 मोटर साईकिल जप्त की गई हैं। बाइक क्रमांक यूपी 94 ई 0354, बाइक क्रमांक एमपी 15 एनई 9605, बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएक्स 5844 तीनो मोटरसाईकिल की कुल कीमत 85 हजार रुपए बताई जा रही है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

कार्रवाई में प्रमुख रूप से मालथौन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आरक्षक जितेन्द्र लोधी, बिक्रम प्रताप, स्वदेश परिहार, जयसिंह, प्रमोद कुमार, जावेद हुसैन की भूमिका सराहनीय रही है।

Arjun Sagar
By:

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।