मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

त्यौहारों पर पुलिस व्यवस्था, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पैदल भृमण, दुकानदार को चेताया

By: गजेंद्र ठाकुर•
त्यौहारों पर पुलिस व्यवस्था, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया पैदल भृमण, दुकानदार को चेताया
Sponsor Ad

सागर। देश भर में रक्षाबंधन त्यौहार की धूम हैं, मध्यप्रदेश के सागर में भी त्यौहार पर बाजार गुलजार हैं, वहीं बाजारों में पुलिस व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर लगाई गई हैं।

सागर नगर में सुबह से ही कटरा, गुजराती बाजार और बड़ाबाजार आदि जगह भीड़ हो गयी जो देर शाम तक चलती रही। यातायात व्यवस्था के तहत शहर के इन बाजारों में चार/तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है, जिससे लोग आसानी से बाजारों में खरीदारी कर सके जो देखने मे भी ऐसा ही मिला बाजारों में भीड़ तो काफी रही पर लोगो को तकलीफ का सामना नही करना पड़ा।

बाजारों में निकले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पैदल भृमण पर

शहर में पुलिस की मूवमेंट के दौरान शाम के वक्त बाजारों में अधिक भीड़ को देखते हुए एएसपी लोकेश सिन्हा, डीएसपी यातायात मयंक चौहान, सीएसपी यश बिजोरिया, कोतवाली टीआई नवीन जैन और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल भृमण करते हुए कटरा गुजराती बाजार और अन्य मार्केट में नजर आए, इसी दौरान एएसपी सिन्हा ने सड़क तक टेंट लगाए एक दुकानदार को फटकार लगाई और नियमानुसार दुकान लगाने की बात कहीं।

ख़बर गजेंन्द्र ठाकुर- 9302303212

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।