पीटीएस सागर से रंगरूट लापता होने की सूचना, सख्त प्रशिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल
सागर। पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (PTS) सागर से एक रंगरूट के रविवार शाम से लापता होने की सूचना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, रंगरूट के लापता होने के बाद संस्थान में उसकी तलाश को लेकर कवायद शुरू हुई है। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण संस्थान को लेकर पहले से चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में रंगरूट के अचानक लापता होने की सूचना ने प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, रंगरूट किन परिस्थितियों में संस्थान से बाहर गया और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इधर, सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़े एक ASI अधिकारी की रैंक जो मेज़र जरनल हैं भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में भी कोई आधिकारिक जानकारी अथवा पुष्टि सामने नहीं आई है।
फिलहाल रंगरूट की स्थिति, उसके लापता होने की परिस्थितियों और मामले में संस्थान अथवा पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।


