Skip to main content
ताज़ा खबर

सागर में पंडाल सजाते समय युवक को लगा विद्युत करंट, मौत

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
सागर में पंडाल सजाते समय युवक को लगा विद्युत करंट, मौत

सागर में पंडाल सजाते समय युवक को लगा विद्युत करंट, मौत

सागर। बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमाएं 9 दिन के लिए पंडालों को विराजमान होंगी। जिसके लिए भक्तो द्वारा पंडालों को सजाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। सोमवार की रात मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाली वाल्मीकी धर्मशाला में पंडाल सजाते समय एक युवक को विद्युत करंट लग गया। जिससे उसके साथी अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात वाल्मीकी धर्मशाला में काम करते सयम सोनू उर्फ क्षमाधर रैकवार की करंट लगने से मौत हो गई थी। जानकारी लगते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान साथ में काम करने वाले फरियादी नीरज पिता पन्नालाल पटेल ने बताया कि मैं टेंट का काम करता हूं। सोमवार की रात करीब 11 बजे मेरा दोस्त क्षमाधर उर्फ सोनू ने फोन करके बुलाया था कि मोतीनगर चौराहा आ जाओ टेंट लगना है। क्षमाधर रैकवार का स्वंय का टेटं है, उसके बुलाने पर मैं क्षमाधर रैकवार के पास मोतीनगर चौराहा आ गया। वहाँ पर सोनू उर्फ क्षमाधर रैकवार एवं सौरभ सोनी मिले थे जो वाल्मीकी धर्मशाला के पास गणेश जी की स्थापना होना है जिसकी की लाईट फिटिंग कर रहे थे। मैं और सौरभ नीचे थे, वहीं क्षमाधर उर्फ सोनू धर्मशाला की छत पर था। इसी दौरान क्षमाधर को बिजली की डोरी फेकते समय डोरी 11000 लाईन मे फंस जाने के कारण उसे करंट लग गया। घटना की जानकारी लगते ही मैं एवं समिति के लोग दौड़कर ऊपर गए, जहां क्षमाधर छत पर अचेत अवस्था में डला हुआ था। जिसके बाद मंैने क्षमाधर के घरवालों को सूचना दी और उसको उठाकर आटो मे बिठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ पर डाक्टरों ने चेक करके बताया था कि इसकी मौत काफी पहले हो चुकी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ