मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पैराडाइज होटल के सामने युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

By: गजेंद्र ठाकुर•
पैराडाइज होटल के सामने युवक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
Sponsor Ad

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से सिर पर किए 14 वार, लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन हमलावर नहीं रुका

सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पैराडाइज होटल के सामने हुई इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर लोहे के पाइप से लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। फुटेज के मुताबिक करीब 16 सेकेंड के दौरान आरोपी ने युवक के सिर पर 14 बार वार किए।

मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28), पिता रामलाल पटेल के रूप में हुई है। सड़क पर अचानक हुई इस मारपीट के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार युवक पर पाइप से हमला करता रहा।

इसी बीच एक अन्य युवक ने आगे बढ़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे अंकित से अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की तलाश को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

गजेंद्र ठाकुर
By:

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।