Skip to main content
ताज़ा खबर

अब मध्यप्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1 हजार रुपये, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रिपोर्ट: खबर का असर .कॉम
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
अब मध्यप्रदेश में महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1 हजार रुपये, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना में एक और अपडेट दिया है। नर्मदा जयंती के इस मुख्य अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रदेश में अब ‘लाडली बहना योजना’ शुरू होगी। जिसके तहत सरकार द्वारा सभी जातियों, पंथों, निम्न-आय समूहों और मध्यम-आय समूहों की लड़कियों को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। साल में 12 हजार रुपए दिया जाएगा। इस योजना पर 5 साल में करीब 60 हजार करोड़ रु खर्च होंगे। मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज लर शुरू होगी लाडली बहिन योजना

लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश में शुरुआत 01 अप्रैल 2007 में की गयी थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार, लोगों में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच लाना, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना और उनके भविष्य को उज्जवल बनाना हैं।

Ads1 / 4
लेखक

खबर का असर .कॉम

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

मुख्य समाचार देखें

ताज़ा तरीन राजनीतिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे होम पेज पर जाएं।

मुख्य पृष्ठ पर जाएँ